Warning: Undefined array key "valid" in /home/u532500264/domains/janmaitri.com/public_html/wp-content/plugins/otw-smart-post-lists/include/otw_components/otw_factory/otw_factory.class.php on line 85
आशनाई (12th Edition) – janmaitri

आशनाई

राजा जैन, कोलकाता

इन दिनों मैं पारसाई कर रहा हूँ
दिल की मैं अपने सफ़ाई कर रहा हूँ

हर तरफ़ से दर्दो-ग़म मिलने लगे हैं
आज कल मैं ये कमाई कर रहा हूँ

घर चले जाता हूँ उसके बिन बुलाए
ख़ुद ही अपनी जग-हँसाई कर रहा हूँ

सब किताबें छोड़ कर ऐ जाने-जानाँ
तेरे चेहरे की पढ़ाई कर रहा हूँ

दोस्तों को जानने के बाद ‘राजा’
दुश्मनों से आशनाई कर रहा हूँ..

Author