व्यंजन विधि
← आलू की चटपटी चाट →
सामग्री :
आलू …………………………………………………. 250 ग्राम (बड़े आकार के)
चाट मसाला ………………………………………….. आवश्यकतानुसार
चटनी के लिए सामग्री –
चीनी …………………………………………………. 1 कप
पानी ………………………………………………….. 1/2 कप
आमचूर पाउडर ……………………………………….. 1 चम्मच
सौंफ पाउडर ………………………………………….. 1/2 चम्मच
सोठ पाउडर ………………………………………….. 1/4 चम्मच
लाल मिर्च ……………………………………………. 1/4 चम्मच
काला नमक …………………………………………… स्वादानुसार
सफेद नमक ………………………………………….. स्वादानुसार
कश्मीरी मिर्च ……………………………………….. आवश्यकतानुसार
हरी धनिया ………………………………………….. आवश्यकतानुसार
विधि : आलू को बड़े टुकड़ों में काट कर फ्राई करें। फ्राई आलू को किसी कटोरी से दबाकर चपटा कर दें। अब इन्हें फिर से कढ़ाई में डीप फ्राई करें और लाल व कुरकुरे होने तक तलें।
दूसरी तरफ एक कढ़ाई में डेढ़ कप पानी में चीनी डालकर पकाएं। जब चीनी घुल जाए तब उसमें सफेद नमक, काला नमक, आमचूर, सौंफ पाउडर, सोंठ पाउडर और कश्मीरी मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह चलाएं। मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
अब एक प्लेट में फ्राई किए हुए आलू रखें। उनके ऊपर तैयार चटनी डालें, फिर चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और हरी धनिया छिड़कें। लीजिए आपकी स्वादिष्ट आलू की चटपटी चाट तैयार है।
←सूजी और हरी मटर की चटपटी कचौड़ी →
सामग्री :
मटर ……………………………………………… 1 1/2 कप
जीरा ………………………………………………. 1 छोटा चम्मच
सौंफ ………………………………………………. 1 छोटा चम्मच
हींग ………………………………………………. 1/4 चम्मच
अमचूर पाउडर ……………………………………… 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर ………………………………….. 1/4 चम्मच
प्याज (महीन कटा हुआ) ……………………………. 1
गरम मसाला ………………………………………. 1/2 चम्मच
भुना हुआ बेसन ……………………………………. 1 बड़ा चम्मच
सूजी ………………………………………………. 1 कप
नमक ……………………………………………… स्वादानुसार
तलने के लिए तेल ………………………………….. आवश्यकतानुसार
विधि : एक बर्तन में पानी उबलने के लिए रखिए, उसमें थोड़ा सा नमक और चीनी डाल कर मटर उबलने के लिए डाल दीजिए। जब मटर अच्छी तरह उबल जाए तो पानी से छानकर अलग करिए। उबली मटर को मैस कर लीजिए। एक कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालिए, जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें जीरा, सौंफ, हींग डालकर पकाइए, हरी मिर्च, लाल मिर्च डालकर कटा प्याज डालकर हल्का भूनिए और जब प्याज हो जाए तब उसमें मटर डालकर भूनिए। थोड़ा सा मटर भुनने के बाद इसमें भुना हुआ बेसन, आमचूर पाउडर, नमक और गरम मसाला डालकर अच्छी तरक मिलाइए फिर गैस बंद कर हरी धनिया डालकर मिक्स करिए। अब एक कढ़ाई में दो कप पानी में एक चम्मच तेल, नमक डालकर गैस में रखिए, जब पानी खौलने लगे तब उसमें सूजी धीरे धीरे चलाते हुए मिलाइए। जब सूजी अच्छी तरह मिल जाए तो गैस को कम करके सूजी को ढक दीजिए। दो मिनट के बाद गैस बंद कर दीजिए। दो मिनट छोड़कर इसका ढक्कन हटाकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए। ठंडा होने पर इसके छोटे – छोटे पेड़े बनाकर इसमें मटर का बना मसाला भर कर अच्छी तरह बंद करिए और हाथ से इसे गोल करिए। एक कढ़ाई में तेल गर्म कर इनको सुनहरा तल लीजिये। इसे हरी और मीठी चटनी के साथ खाइए।
