व्यंजन विधि

 

← प्रोटीन बार→

सामग्री:
खजूर ……………………………………………….. 200 ग्राम
काजू………………………………………………… 1 कटोरी
बादाम …………………………………………….. 1 कटोरी
अखरोट …………………………………………… 1/2 कप
पिस्ता ……………………………………………… 1/4 कटोरी
सफेद तिल ………………………………………. 1/4 कटोरी
कद्दूकेबीज …………………………………….. 1/4 कटोरी
ओट्स …………………………………………….. 1/2 कप
नारियल का बुरादा …………………………….. 1/2 कप
शहद ………………………………………………. 2 चम्मच
हरी इलाइची ……………………………………………. आवश्यकतानुसार

विधि : खजूर एक घंटा गरम पानी में भिगोने के लिए रख दें। एक घंटे बाद उनको थोड़ा सा पानी डालकर एक पेस्ट बना लें। काजू और बादाम को बीच से काट कर दो टुकड़े कर दें। सभी ड्राई फ्रूट्स को हल्की आंच पर हल्का भून लें। ये हल्का भूनकर निकाल लें, अब इसी कड़ाही में ओट्स भी हल्का भूनकर फिर दरदरा पीस लें। इसे भी ड्राई फ्रूट्स के साथ मिला कर रख दें। अब एक कड़ाही में खजूर केपेस्ट को गाढ़ा होने तक पकाएँ । ये जब रंग बदलने लगे और कढ़ाई छोड़ने लगे ( थे आटे की तरह गाढ़ा हो जाए) तब इसमें सभी सामग्री डालकर मिक्स करें, साथ ही हरी इलाइची पाउडर डालें। गैस को बंद करके दो चम्मच शुद्ध शहद डाल कर अच्छे से मिक्स करें। अब एक ट्रे में घी लगाकर इस मिक्स सामग्री को उसमें जमा दें। इसे एक से दो घंटे के लिए फ्रीज में सेट होने के लिए रखें। जब ये सेट हो जाएँ तो फ्रिज से बाहर निकाल लें। थोड़ी देर बाद इसे टुकड़ों में काट लें। लीजिए आपका स्वास्थ्यवर्धक प्रोटीन बार तैयार है।

25

 

← गोभी मटर मलाई→

सामग्री :
गोभी – 1 | हरी मटर – 1 कटोरी | प्याज – 2 | काजू – 8 या 10
कटु के बीज – 1 बड़ा चम्मच | दही – 1 कटोरी
मलाई – 1 कटोरी | अदरक लहसन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच | जीरा – 1 छोटा चम्मच बड़ी इलाइची – 1 | छोटी इलाइची – 2 | तेजपत्ता -1 | दालचीनी – 1 टुकड़ा |लौंग – 2 | हल्दी – 1 चम्मच | धनिया पाउडर – 2 चम्मच | जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच | लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच |कस्तूरी मेथी – 1 चम्मच
गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच | हरी धनिया – 1गड्डी
तेल आवश्यकतानुसार, नमक स्वादानुसार  

विधि : काजू और कटु के बीज को एक घंटे के लिए भिगो दें। भिगोए हुए काजू, कटु के बीज और दही को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। कढ़ाई में सरसों का तेल और थोड़ी सी हल्दी डाल कर गोभी हल्का गोल्डन होने तक फ्राई करें। गोभी को बाहर निकाल लें। अब तेल में जीरा चटकाकर सभी खड़े मसाले डालकर, कटे प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। जब प्याज भून जाए तब उसमें लहसन अदरक का पेस्ट डालें और साथ ही हल्दी, धनिया, जीरा, लाल मिर्च और काली मिर्च के पाउडर को थोड़ा सा पानी डालकर पकाएँ । जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब काजू दही कटु के बीज का पेस्ट डालकर अच्छे से पकाएं। अब इसमें गोभी हरी मटर और नमक डालकर मसाला अच्छे से मिलने तक पकने दें। जब मसाला में सभी सब्जी एकसार हो जाए तब गरम पानी डालकर थोड़ी देर पकने दें। अब इसमें मलाई डाल दें और कस्तूरी मेथी को थोड़ा सा भूनकर हाथों से मसल कर डाल दें। गैस बंद कर गरम मसाला और हरी धनिया डाल दें। लो ! बनकर तैयार है स्वादिष्ट गोभी मटर मलाई ।

26

Author