Warning: Undefined array key "valid" in /home/u532500264/domains/janmaitri.com/public_html/wp-content/plugins/otw-smart-post-lists/include/otw_components/otw_factory/otw_factory.class.php on line 85
देश हमारा नहीं झुकेगा (13th Edition) – janmaitri

देश हमारा नहीं झुकेगा

डॉ आशुतोष त्रिपाठी, रायपुर

समझौते के चौराहे पर,
कब तक अपना मान बिकेगा।
जाकर कह तो महा शक्ति से,
देश हमारा नहीं झुकेगा।

जिसकी हस्ती मिटा न पाए,
आक्रांता बन आए लुटेरे ।
सूरज को आंखें दिखलाते,
जुगनू के दल और अंधेरे ।
स्वावलंब के हम आराधक ।
स्वाभिमान अब नहीं डिगेगा।

हम अनेक हैं, मगर एक हैं,
तुमको क्या ये बात सताती ?
छद्म रूप से बांट रहे हो,
खुलकर लड़ते फटती छाती ?
जिसको जो करना है कर ले,
आर्यवर्त अब कहांरुकेगा।

तुम सुविधा पर बिके हुए हो ।
हमें घास की रोटी भाती।
तुम कोहनी पर टिके हुए हो,
हमको अपनी साख सुहाती ।

राणा के वंशज हैं हम भी,
कब तक रिपु का दंभ ठगेगा ॥

विश्व शांति का गीत सुनाते,
सकल जगत अपनी फुलवारी ।
हमने दिया बुद्ध दुनिया को,
शांति – अहिंसा हमको प्यारी ॥
छोड़ेंगे पर नहीं उसे भी,
कोई अगर हमको छेड़ेगा ॥

मर्यादा के हम पोषक हैं,
राम हमारे हैं अनुप्रेरक
यहां कृष्ण बन लीला करते,

गीता के गायक – उद्घोषक ॥
चक्र सुदर्शन रक्षक अपना,
पाञ्चजन्य का स्वर गूंजेगा।

Author