कर्म उधार नहीं रखता

अशोक वर्मा

(अशोक वर्मा "हमदर्द") कोलकाता

जो जैसा भी करता है, कर्म उधार नहीं रखता,
हर अच्छे-बुरे व्यवहार का हिसाब उधार नहीं रखता।

किसी की आँख में आँसू अगर तुम बो रहे हो आज,
समय हर एक अश्क़ का अधिकार उधार नहीं रखता।

छल और झूठ कुछ पल के लिए चाहे हँसते दिख जाएँ,
सच का सूरज अपने ऊपर वार उधार नहीं रखता।

न गवाहों की ज़रूरत है, न कोई फ़ैसला बाकी,
कर्म अपने न्याय का आधार उधार नहीं रखता।

जो विश्वासों के मंदिर को स्वयं ही तोड़ देते हैं,
वक़्त उनके हर किए अत्याचार उधार नहीं रखता।

किसी की बेबसी पर जो ठहाके रोज़ लगते हैं,
समय उनका भी वही व्यवहार उधार नहीं रखता।

आज जो औरों को धक्का दे रहे हैं राह चलते में,
कल वही हाथों का लाचारपन उधार नहीं रखता।

न रिश्वत से कभी झुकता, न सिफ़ारिश से बदलता है,
कर्म अपना न्याय और किरदार उधार नहीं रखता।

हर दुआ, हर बद्दुआ, हर प्रेम, हर छल, हर अपमान,
ज़िंदगी का कोई भी व्यापार उधार नहीं रखता।

अगर शांति की तमन्ना है तो दीपक बनके जी लेना,
किसी के घर का अँधेरा संसार उधार नहीं रखता।

‘हमदर्द’ इतना याद रखना, उम्र चाहे बीत भी जाए,
कर्म अपने एक भी उपकार उधार नहीं रखता।

नेकी हो या हो बुराई, हर किरदार का फल देता है,
कर्म कभी कुछ भी उधार नहीं रखता।

Author