हंसगुल्ले
टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का निकाला और एसिड में डाल दिया।
•टीचर : बताओ, यह सिक्का घुल जाएगा या नहीं?
•स्टूडेंट : नहीं सर, नहीं घुलेगा।
•टीचर : शाबाश! लेकिन तुम्हें कैसे पता?
•स्टूडेंट : सर, अगर सिक्का घुल जाता तो आप अपनी जेब से क्यों निकालते? हमसे मांग लेते!
•मोंटू : शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर होता है?
•चिंटू : मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा होती है और मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा होता है!
•कंजूस महिला दुकानदार से – ऐसा साबुन दो जो कम घिसे और नहाने के बाद चेहरे पे लाली लाए…
•दुकानदार नौकर से – मैडम को एक ईंट का टुकड़ा दे दो…!
•एक दिन बस के कंडक्टर ने राजू से पूछा :
•एक दिन बस के कंडक्टर ने राजू से पूछा :
•राजू बड़ा शरारती था। उसने तुरंत जवाब दिया :
•राजू : आप हर रोज मुझसे पैसे मांगते रहते हो, तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?
पत्नी ने मायके से पति को फोन किया।
• पत्नी : जी, कैसे हैं आप?
• पति : ठीक हूं।
• पत्नी : मेरी याद आती है तो क्या करते हैं आप?
• पति : तुम्हारी पसंदीदा आइसक्रीम या चॉकलेट खा लेता हूं। और मेरी याद आने पर तुम क्या करती हो?
• पत्नी : मैं भी एक क्वार्टर और तीन सिगरेट पीने के बाद एक पैकेट गुटखा खा लेती हूं!
• बॉस : तुम्हें छुट्टी क्यों चाहिए?
• चारी : सर, काम करते-करते थक गया हूं।
• बॉस : लेकिन तुम तो कल भी छुट्टी पर थे!
• कर्मचारी : सर, उसी छुट्टी की थकान उतारनी है।
• दोस्त : तुम हर बात पर मुस्कुराते क्यों रहते हो?
• दूसरा : क्योंकि मुझे पता है कि हर समस्या का समाधान होता है।
• दोस्त : और जो समस्या हल न हो?
• सरा : फिर मुस्कुराने के अलावा क्या कर सकते हैं!
• पत्नी: तुम मुझसे कितना प्यार करते हो?
• पति: 72 फीसदी, मेरी जान।
• पत्नी: 100 फीसदी क्यों नहीं करते हो?
• पति: पगली… लग्जरी चीज़ों पर 28 फीसदी जीएसटी भी तो लगता है ना!




