निभाने आया हूँ.......(गीत)
संजय जैन "बीना" मुम्बई
मानव जन्म लेकर
संसार में आया हूँ।
सपने अपने पूरे
करने को आया हूँ।।
मानव जन्म लेकर
संसार में आया हूँ..।।
श्रवण कुमार जैसा
बेटा मुझे बनना है।
माता-पिता के दुखों को
मुझको हरना है।।
मानव जन्म लेकर
संसार में आया हूँ..।।
माता-पिता के कष्टों का
अब मुझे अंत करना है।
अपना कर्तव्य अब मुझे
कृष्ण बनकर के निभाना है।।
मानव जन्म लेकर
संसार में आया हूँ..।।
अपने कर्मों का फल
अब भोगने आया हूँ।
माता-पिता की सेवा
करने को आया हूँ।।
मानव जन्म लेकर
संसार में आया हूँ..।।
राम के जैसा आज्ञाकारी
पुत्र बनकर दिखाना है।
माता-पिता के वचनों को
पूरा करके दिखाना है।।
मानव जन्म लेकर
संसार में आया हूँ..।।मानवता का कर्तव्य अब
मानव बनकर निभाना है।
मिलकर सबके साथ अब
इंसानियत को जिंदा रखना है।।
मानव जन्म लेकर
संसार में आया हूँ।
सपने अपने पूरे
करने को आया हूँ..।।




