लाल रंग की बिल्ली

Untitled-14

अमेरिका के टेक्सास से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। टेक्सास के लीग सिटी में सड़कों पर चमकीले गहरे लाल रंग की बिल्ली देखी गई है। खून से सनी या लाल रंग की बिल्ली को देखने के बाद लोगों के बीच दहशत फैल गई। सोशल मीडिया पर बिल्ली की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों ने इस अनोखे जीव को नरक की बिल्ली और यमराज का नाम दिया है।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

स्थानीय प्रशासन और पशु संरक्षण विभाग ने स्थिति को गंभीरता से लिया है। प्रशासन की तरफ से आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से अपील की है बिल्ली से दूर रहें। लीग सिटी एनिमल केयर की टीम की लाल रंग की बिल्ली को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाय जा रहा है।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बिल्ली को खुद पकड़ने या उसके पास जाने की कोशिश न करें। प्रशासन का कहना है कि अगर कोई उसे पकड़ने की कोशिश करता है, तो बिल्ली भाग सकती है और रेस्क्यू टीम के प्रयासों में बाधा आएगी। संस्था ने कहा है कि आसपास के कैट-केयरगिवर्स की मदद से पिंजरा लगाकर बिल्ली को सुरक्षित पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Author