हंसगुल्ले
•पत्नी- हम कहां जा रहे हैं?
•पति- लॉन्ग ड्राइव पर..
•पत्नी- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया?
•पति- मुझे भी अभी-अभी पता चला, जब ब्रेक फेल हो गए!
•सेल्समैन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या…?
•पप्पू- नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड़-प्यार नहीं करते..!
•आज पाउडर लगा देंगे तो कल हो सकता है परफ्यूम मांगे। सेल्समैन बेहोश…।
•कंजूस महिला दुकानदार से – ऐसा साबुन दो जो कम घिसे और नहाने के बाद चेहरे पे लाली लाए…
•दुकानदार नौकर से – मैडम को एक ईंट का टुकड़ा दे दो…!
लड़का लड़की होटल में गए…
•वेटर – मैम आप क्या लेंगी.?
•लड़की – मिर्च वाला घेवर..!!
•वेटर – क्या…?
•लड़की – बोला न मिर्च वाला घेवर…!!
•वेटर (हैरानी से) – क्या…?
•लड़का – अरे भाई गांव की है, तू टेंशन मत ले। पिज्जा मांग रही है.!!!
•जीजा – लड़कियां कभी खुद प्यार का इजहार नहीं करती हैं?
•साली – क्यों?
•जीजा – ताकि ब्रेकअप करते समय वो ये कह सकें कि तुम ही मेरे पीछे पड़े थे, मैं नहीं।
•पत्नी – शादी से पहले तुम मंदिर बहुत जाते थे। अब क्या हो गया?
•अब क्यों नहीं जाते?
•पति – फिर मेरी शादी तुमसे हो गई और मेरा भगवान पर से भरोसा उठ गया।
•गर्लफ्रेंड – जानू ये नया मोबाइल किसका है, बड़ा अच्छा लग रहा है।
•बॉयफ्रेंड – मेरा नहीं हैं।
•गर्लफ्रेंड – जानू, फिर किसका हैं।
•बॉयफ्रेंड – तुम्हारी बहन का उठाया है।
•गर्लफ्रेंड – ऐसा क्यों किया?
•बॉयफ्रेंड – अरे वो रोज कहती थी, आप मेरा फोन नहीं उठाते हैं।
कल मुझे मौका लगा तो मैंने उठा लिया।
•डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
•सोनू- जी, मंदिर चला जाता हूं…
•डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
•सोनू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं…
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।




