सर्दियों में खो गई चेहरे की चमक ? हरी सब्ज़ियों से पाएं स्किन पर निखार

शहनाज़ हुसैन,
कोलकाता

गर्मियों में त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिए प्राकृतिक फल आपके सहायक हो सकते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ अंदर से पोषण प्रदान करके प्राकृतिक निखार देने में मदद करते हैं।

फ्रूट फेशियल ताजे फलों में मौजूद एंजाइम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से त्वचा को भीतर और बाहर दोनों ओर से पोषण देकर आकर्षक और तरोताजा बनाता है। फ्रूट फेशियल सबसे आसान और कम केमिकल युक्त प्रक्रिया है, जिसे घर में अपनी सुविधा अनुसार किया जा सकता है। यह खुद की देखभाल का किफायती और प्राकृतिक तरीका है, जो हर प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षित और प्रभावी है।

पपीता फेस पैक

एक कटोरी में पके हुए पपीते की कुछ स्लाइस मैश कर लें। इसमें 1 चम्मच चंदन पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें 1-2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल और आवश्यकता अनुसार गुलाब जल डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाकर आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें। नियमित उपयोग से त्वचा में चमक आती है और त्वचा मुलायम बनती है।

एक कटोरी में 2 चम्मच मैश किया हुआ पपीता लें। इसमें 2 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच चावल का आटा मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर प्राकृतिक रूप से सूखने दें। पूरी तरह सूख जाने पर चेहरे को साफ पानी से धो लें। इस फेस पैक का उपयोग सप्ताह में 2-3 बार किया जा सकता है।

आधा कप मैश किया हुआ पपीता लेकर उसमें 2 चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें। इससे चेहरे को ठंडक मिलती है और त्वचा निखरी हुई दिखाई देती है।

एक कप पिसे हुए पपीते में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। इस फेस पैक से त्वचा को एंटीबैक्टीरियल गुण मिलते हैं और त्वचा में निखार आता है।

तरबूज का जूस प्रयोग करें

तरबूज का जूस एक अच्छा स्किन टोनर है और रूखेपन को कम करता है। यह त्वचा को ठंडक, ताजगी और कोमलता प्रदान करता है। इसका रस चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से धो लें।

तरबूज फेस मास्क बनाने के लिए 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दूध और आधा चम्मच तरबूज का रस मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं। जब फेस पैक आधा सूख जाए, तब ठंडे पानी से धो लें। इसके नियमित उपयोग से चेहरे की रंगत में सुधार होता है और त्वचा ग्लो करने लगती है।

तरबूज के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इन्हें चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

सभी प्रकार की त्वचा के लिए केला, सेब, पपीता और संतरा जैसे फलों को मिलाकर मास्क बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे चेहरे को ठंडक मिलती है, डेड स्किन साफ होती है और सन टैनिंग कम होती है।

Screenshot 2026-05-28 at 12.58.11 PM

Author