हंसगुल्ले

smile

पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे।
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है।
पत्नी- क्या गलतफलमी?
पति- यही, “कि मैं सो रहा था” तब से वाकई में पति की नींद गायब है…

Layer 1059 (1)

पत्नी ने अपने सेल्समैन पति से शिकायत करते हुए कहा – जब तुम काम के सिलसिले में बाहर चले जाते हो तो मुझे हमेशा घबराहट होती रहती है।
पति – घबराओ नहीं प्रिये, मैं इतनी जल्दी वापस आऊंगा कि तुम्हें पता भी नहीं चलेगा…।
पत्नी – तुम्हारी यही हरकत तो मेरी घबराहट का असल कारण है…।
पति हो गया बेहोश! 😄

पत्नी – मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूँ क्या?
पति – नहीं, फेंक ही दो, दान करने की क्या ज़रूरत है।
पत्नी – अरे नहीं जी, दुनिया में बहुत-सी गरीब और भूखी-प्यासी औरतें हैं, किसी के काम आ जाएँगे।
पति – तुम्हारे साइज के कपड़े जिसे आ जाएँ, वह भला भूखी-प्यासी कैसे होगी! 

सोनू – एक पड़ोसी से – मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं।
पड़ोसी – कितना कमा लेते हो?
सोनू – 20 हजार रुपये प्रति माह।
पड़ोसी – मैं अपनी बेटी को 15 हजार रुपये प्रति माह पॉकेट मनी देता हूं।
सोनू – मैं भी तो उसी को जोड़कर ही तो बता रहा हूं…। 

बंटी – नर्स बार-बार कह रही थी, “डरो मत, कुछ नहीं होगा। हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा। ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है।”
सोनू – तो इसमें डरने की क्या बात है? सही तो कह रही थी!
बंटी – अबे, वो मुझसे नहीं, डॉक्टर से कह रही थी!

Layer 1062
52adf8f614-PhotoRoom.png-PhotoRoom copy

सेठ जी एक आदमी को जोर-जोर से पीट रहे थे, लोगों ने पूछा-क्या हुआ? 

सेठ जी- अरे दो साल से उल्लू बना रहा है…। 

जब भी उधार वापस मांगो कहता है कि पत्नी हॉस्पिटल में है। आज पता चला इसकी पत्नी नर्स है।

जीजा अपनी साली के साथ चैट करते हुए 

जीजा – वाह तुम तो अपनी बहन से भी ज्यादा खूबसूरत हो 

साली – जीजू आप बड़े वो हो 

जीजा अच्छा ये तो बताओ तुम इतनी खूबसूरत कैसे होआखिर क्या इस्तेमाल करती हो? 

साली – फोटोशॉप और कैमरा फिल्टर जीजा बेहोश 

Layer 1061

Author