हंसगुल्ले

smile

बैंक का मैनेजर होटल में गया…। 

मैनेजर- खाने में क्या है?
वेटर- जी, तंदूरी चिकन, मलाई कोफ्ता, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर, दम आलू, मिक्स वेज, आलू गोभी।
मैनेजर- मटर पनीर और चार रोटी लाओ।
वेटर- लेकिन सब खत्म हो चुका है, अभी कुछ नहीं है।
मैनेजर- तो इतनी देर से क्यों बक रहा था, पहले ही बता देता।
वेटर- मैनेजर साहब मैं रोज एटीएम जाता हूं।

वो एटीएम मुझसे पिन कोड, अमाउंट, रिसीट सब कुछ पूछता है और लास्ट में बताता है नो कैश। अब समझ आया कि उस वक्त मुझे कैसा लगता है। बैंक मैनेजर बेहोश…

पुलिस- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए?

चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही की थी अपनी पत्नी के लिए ड्रेस चुराकर। बाकी दो बार तो मैं सिर्फ उसे बदलने गया था।

भाभी- हमारा झगड़ा हो गया वो गार्डन मे हैं…।

पडोसी- मैने देखा गार्डन मे तो नहीं हैं…।

भाभी- खोद के देखा..?

भाभी जी की बात सुनकर पड़ोसी वहां से नौ दो ग्यारह हो गया।

Layer 1407

एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो?

कंडक्टर- जी 24 घंटे।

आदमी- वो कैसे?

कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं…।

संता एक बैंक में गया और बोला- मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है!

बैंक मैनेजर- किसके साथ?

संता- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो।

बैंक मैनेजर (गार्ड से)- धक्के मारकर बाहर निकालो इसको…।

आधी रात को पप्पू की नींद खुली।

पप्पू- अरे गप्पू, उठो।
गप्पू- बोलो।
पप्पू- तुम्हें आसमान में क्या नजर आ रहा है
गप्पू- तारे, और तुम्हें।
पप्पू- तारे।
गप्पू- कितना खूबसूरत है आसमान।
पप्पू- डार्विन के बाप, टेंट चोरी हो गया है।

Layer 1409

भाभी- हमारा झगड़ा हो गया वो गार्डन मे हैं…।

पडोसी- मैने देखा गार्डन मे तो नहीं हैं…।

भाभी- खोद के देखा..?

भाभी जी की बात सुनकर पड़ोसी वहां से नौ दो ग्यारह हो गया।

52adf8f614-PhotoRoom.png-PhotoRoom copy

साली- जीजा जी आप क्या करते हैं?

जीजाजी- अरे, हम तो फिल्म बनाते हैं।

साली- अच्छा जीजा जी, कौन सी फिल्म बनाते हैं आप?

जीजाजी- अरे मैं वो घर की शादियों में वीडियो बनाकर उनकी फिल्म बनाता हूं।

जीजा जी का जवाब सुनकर साली बेहोश है।

इंटरव्यू में बॉस ने पूछा- क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है?

लड़का- हां।

बॉस- कुछ बोल के दिखाओ।

लड़का- डूगना लागान डेना पड़ेगा बुवन!

बॉस- बॉस बेहोश।

Layer 1401

एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई…!

बिट्टू की तरफ देखकर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो…!

अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली- सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा…!

बिट्टू (मन ही मन में)- भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की…!

Author