व्यंजन विधि

← दही लौकी तड़का →

सामग्री :

लौकी …………………………………………………. 1
दही …………………………………………………… 1 – 1½ कप
खड़ी धनिया ………………………………………….. 1 बड़ा चम्मच
जीरा ………………………………………………….. 1 छोटा चम्मच
मूंगफली ……………………………………………… 2 बड़े चम्मच
लहसन की कलियां …………………………………….. 7-8
प्याज …………………………………………………. 1 बड़ा
राई ……………………………………………………. ½ चम्मच
हींग …………………………………………………… 1 चुटकी
तेल ……………………………………………………. 2 बड़े चम्मच
मिर्च ………………………………………………….. 2
हल्दी …………………………………………………. 1 छोटा चम्मच
हरी धनिया कटी ………………………………………. 1 कटोरी
करी पत्ता …………………………………………….. आवश्यकतानुसार
मिर्च पाउडर …………………………………………. स्वादानुसार
नमक …………………………………………………. स्वादानुसार

विधि :

लौकी को कद्दूकस कर लीजिए। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें खड़ी धनिया, जीरा, मूंगफली और हरी मिर्च डालकर भूनें। फिर साबुत लहसुन डालकर हल्का सा भूनें और तुरंत निकालकर दरदरा कूट लें।

अब उसी तेल में राई, हींग, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालें। फिर कटी हुई प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। प्याज भुन जाने पर उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और कद्दूकस की हुई लौकी डालकर अच्छी तरह पकाएं। अब इसमें तैयार मूंगफली वाला मसाला और नमक डालकर मिला लें।

दही को अच्छी तरह फेंट लें और लौकी में डालकर चलाएं। एक उबाल आते ही गैस बंद कर दें और ऊपर से हरी धनिया डालें। स्वादिष्ट लौकी की यह डिश चावल या रोटी दोनों के साथ परोसें।

Screenshot 2026-05-28 at 12.34.34 PM

कच्चे आम का शरबत    

सामग्री :

बड़े आम ………………………………………………. 2-3
पुदीना ……………………………………………….. 2 कप
अदरक ……………………………………………….. 1 इंच
सौंफ …………………………………………………. 1 बड़ा चम्मच
जीरा ………………………………………………….. 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च ………………………………………….. 1 छोटा चम्मच
चाट मसाला ………………………………………….. 1 छोटा चम्मच
मिस्री ………………………………………………… ½ कटोरी
काला नमक ………………………………………….. स्वादानुसार
सफेद नमक …………………………………………. स्वादानुसार

विधि :

आम को अच्छी तरह धोकर छील लीजिए और बीच-बीच में चीरा लगाकर अच्छे से उबाल लें। ठंडा होने पर उसका सारा गूदा निकाल लें।

सौंफ, जीरा और काली मिर्च को हल्का भूनकर ठंडा कर लीजिए। अब आम का गूदा, पुदीना, अदरक, भुने मसाले, चाट मसाला, मिस्री, काला नमक और सफेद नमक को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लें।

तैयार मिश्रण को एयर टाइट बोतल या डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें। जब भी पीना हो, एक गिलास ठंडे पानी में दो चम्मच शरबत मिलाकर परोसें। गर्मियों में यह आम का शरबत शरीर को ठंडक और ताजगी देता है।

Screenshot 2026-05-28 at 12.39.21 PM

Author