स्वरचित दोहे
विष्णु पाण्डेय, उन्नाव
(1)
जैसी जिसकी तृष्णा, वैसा उसका रोग।
जैसे जिसके कर्म हैं, वैसा उसका भोग।।
(2)
तृष्णा मन की आग है, जलता रहे शरीर।
संतोषी के हृदय में, बसता सदा समीर।।
(3)
पाप-पुण्य के बीज जो, मनुज स्वयं ही बोय।
समय आने पर वही, फल बन करके होय।।
(4)
लोभ बढ़े जब मन बसा, छिन जाए सब चैन।
संतोषी के द्वार पर, सुख आए दिन-रैन।।
(5)
इच्छा जितनी बढ़ गई, उतने बढ़े विकार।
संतोषी जीवन जिए, होकर सुख का द्वार।।




