सहारा

पूजा अंतिल

पूजा अंतिल, सोनीपथ

सोचती हूँ कभी कोई सहारा बन जाऊँ,
दूर किसी दरिया का किनारा बन जाऊँ।
बहते हुए पानी की धारा बन जाऊँ,
रात के अँधेरों का उजियारा बन जाऊँ।

सोचती हूँ कभी-कभी कोई सहारा बन जाऊँ।

सूरज की किरणों-सा तेज़ बन जाऊँ,
हाथों की लकीरों का भाग्य बन जाऊँ।
बरसती बूँदों की ओस बन जाऊँ,
किसी के चेहरे की मुस्कान बन जाऊँ।

सोचती हूँ कभी-कभी कोई सहारा बन जाऊँ।

किसी के माथे की चमक बन जाऊँ,
सम्मान से उठने वाले हाथों का सौभाग्य बन जाऊँ।
किताबों में पढ़े जाने वाले वे अक्षर बन जाऊँ,
डूबने न दे किसी को, ऐसी प्रेरणा बन जाऊँ।

सोचती हूँ कभी-कभी कोई सहारा बन जाऊँ।

अपने-पराए सबको जो एक-सा समझे,
ऐसा समदर्शी मन बन जाऊँ।
लक्ष्मण रेखा जैसी सुरक्षा की सीमा बन जाऊँ,
सत्य और धर्म की अटल परिभाषा बन जाऊँ।

सोचती हूँ कभी-कभी कोई सहारा बन जाऊँ।

Author