व्यंजन विधि

← चावल की चटपटी टिक्की →

सामग्री :

उबला मैस किया आलू ………………………………… 1 कटोरी
पका हुआ चावल ………………………………………. 1 कटोरी
ब्रेड का चूरा ……………………………………………. 1 कटोरी
कटी हरी धनिया ……………………………………. 1/2 कटोरी
हरी मिर्च अदरक का पेस्ट …………………………….. 1 चम्मच
धनिया पाउडर …………………………………………. 1 चम्मच
हल्दी …………………………………………………… 1 चम्मच
कश्मीरी मिर्च ………………………………………….. 1 चम्मच
चाट मसाला …………………………………………… 2 चम्मच
तेल ………………………………………………… 4 बड़े चम्मच
नमक ……………………………………………….. स्वादानुसार

विधि :

लौकी को कद्दूकस कर लीजिए। एक कढ़ाई में तेल गर्म करिए उसमें धनिया,जीरा, मूंगफली हरी मिर्च को डाल कर भूनिए फिर साबूत लहसुन को डालकर थोड़ा सा भूनिए और तुरंत निकाल कर दरदरा कूट लीजिए। अब तेल में राई, हींग , सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालिए , फिर उसमें कटी प्याज सुनहरा होने तक पकाइए। जब प्याज भून जाए तब उसमें हल्दी लाल, मिर्च और साथ में कद्दूकस की लौकी डालकर भूनिए। मूंग फली वाला मसाला और नमक डाल कर मिलाइए। दही को अच्छी तरह फेंट कर इसमें डालिए और चलाकर गैस बंद कर हरी धनिया डालिए। चावल या रोटी दोनों के साथ इसे खा सकते हैं।

Untitled-11

 मसाला भिंडी 

सामग्री :

भिंडी ………………………………………………. 1/2 kg
हल्दी ……………………………………………….. 1 चम्मच
जीरा ……………………………………………….. 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर…………………………………………………. 1/2 चम्मच
कलौंजी ………………………………………………….. 1/4 चम्मच
सफेद तिल ………………………………………….. 1 बड़ा चम्मच
टमाटर ………………………………………….. 1 बड़ा
प्याज ………………………………………………… 1 बड़ा
लहसन अदरक पेस्ट ………………………………………….. 1 चम्मच
चीनी …………………………………………. 1/2 चम्मच
हरी मिर्च …………………………………………. 1
हरी धनिया …………………………………………. 1 कप
नमक …………………………………………. स्वादानुसार
सरसों का तेल …………………………………………. 2 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर …………………………………………. स्वादानुसार

विधि :

सबसे पहले भिंडी धोकर अच्छे से सुखा लें, फिर बीच से चीरा लगाकर सरसों के तेल में डालकर 4-5 मिनट तक तल लें और अलग रख दें। फिर उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल डालें और उसमें कलौंजी और हरी मिर्च का तड़का लगाएँ। इसके बाद लंबे पतले कटे प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। लहसन – अदरक का पेस्ट डालकर भूनें। अब सफेद तिल और टमाटर का बारीक पेस्ट बना लें और इसे कढ़ाई में डाल दें। साथ में नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और चीनी डालकर धीमी आँच पर कुछ देर पकाएँ। जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें गरम पानी डालकर उबाल आने दें। फिर तली हुई भिंडी डालकर नरम होने तक पकाएँ। अंत में ऊपर से कटी हरी धनिया डालकर गैस बंद कर दें। गरमागरम रोटी या चावल के साथ खाएँ‌ और खिलाएँ

Untitled-13

Author