रोचक जानकारियां : ज्ञान-विज्ञान

श्रीलंका में है रावण का महल !
देखकर हैरान हो जाते हैं लोग

दक्षिण एशिया के खूबसूरत देशों में श्रीलंका भी शामिल है। देखा जाए तो श्रीलंका एक छोटा देश है, लेकिन यह बेहद खूबसूरत देश है। श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का अहम योगदान है। बताया जाता है कि यहां पर आपको भगवान श्री राम और रावण की लंका से जुड़े कई प्रमाण मिलते हैं। इन प्रमाणों में श्रीलंका में स्थित सिगिरिया रॉक किला भी शामिल है। यह एक एक प्राचीन एवं पौराणिक किला है, जहां पर कई पुरानी कलाकृतियों और प्राचीन सभ्यता देखने को मिलती है। कहा जाता है कि सिगिरिया कभी रावण की लंका हुआ करती थी। लोगों का मानना है कि यहां पर स्थित एक चट्टान पर रावण का महल था। इस महल में रावण सुरक्षित रूप से रहता था। बताया जाता है कि महल के पास रावण के पुष्पक विमान के लिए एक खास हवाई पट्टी थी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रावण का महल कितनी अनोखी जगह पर स्थित था। कहा जाता है कि लंकापति रावण का साम्राज्य मध्य श्रीलंका में, बदुल्ला, अनुराधापुरा, केंडी, पोलोन्नुरुवा और नुवारा एलिया जैसे स्थानों तक फैला था। कहा जाता है कि इस महल का निर्माण कुबेर ने किया था। सिगरिया रॉक चट्टान की चोटी पर एक प्राचीन महल का अवशेष है। यह सीढ़ीदार बगीचे, तालाब, नहर, फव्वारों से घिरा हुआ है। कहा जाता है कि रावण ने माता सीता को कुछ दिन के लिए यहां पर रखा था। इसके बाद उन्हें दूसरे स्थान पर ले जाया गया था। महल की खासियत यह है कि यह बेहद ऊंचाई पर मौजूद है। इसके बावजूद भी यहां पर बेहद खास तरीके से पानी का सिस्टम तैयार किया गया है। यहां पर रानियों के लिए बाग भी थे। बताया जाता है कि रावण के महल में जाने के लिए करीब 1000 सीढ़ियां थीं। इसके साथ ही लंकापति और उसके करीबियों के लिए सबसे ऊपर जाने के लिए लिफ्ट भी थी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, रगैला के जंगलों में करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई पर रावण का शव आज भी रखा हुआ है। लोग बताते हैं कि रावण के शव को ममी के रूप में रखा गया है। रावण के शव पर एक अनोखा लेप लगाया हुआ है, जिससे शव कभी खराब न हो। लेकिन इस बात का अभी कोई ठोस सबूत नहीं है।

Author