भौतिक समस्या और ज्योतिषीय समाधान

पं. राकेश राज मिश्र जिज्ञासु, कानपुर

प्रश्न : मेरी आयु बयालीस वर्ष है। मैं अपना निजी कारोबार करता हूं। पिछले पांच वर्षों से एक अच्छी बिजली फिटिंग बनाने वाली कंपनी के सुपर स्टॉकिस्ट के रूप में कार्य कर रहा था। आरंभिक चार वर्षों में अच्छी सेल होने लगी थी।

इसी वर्ष फरवरी में कंपनी ने अचानक पॉलिसी बदलते हुए सुपर स्टॉकिस्टों को हटा कर सीधे डिस्ट्रीब्यूटर के साथ व्यापार शुरू कर दिया जो मुझे अनुचित लगा। मेरे पास और भी कंपनियों के प्रस्ताव थे। अतः मैने इस कंपनी का काम छोड़ दिया।

बाद में अन्य किसी से भी बात बन नहीं पाई। तब से अब तक अपनी जमा पूंजी खा रहा हूं। प्रस्ताव अभी भी कई हैं पर हर जगह कोई न कोई व्यवधान है। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करूं।

उत्तर : आपकी कुंडली कुंभ लग्न और धनु राशि की है। सप्तमेश सूर्य पंचमेश अष्टमेश बुध और चतुर्थेश भाग्येश शुक्र के साथ अपने घर सप्तम भाव में विद्यमान है। लग्नेश द्वादशेष उच्च का होकर भाग्य भाव में बैठा है। तथा धनेश लाभेश गुरु दशम भाव में केतु के साथ चाण्डाल योग कर रहा है! तथा तृतीयेश दशमेश मंगल नीच का होकर षष्ठ भाव में विराजमान है।

‎आपकी कुंडली बहुत अच्छी है। आप एक सिद्धांतप्रिय व्यक्ति हैं और चाहे कितने भी व्यवधान उपस्थित हों आप अपने लक्ष्य से भटकने वाले नहीं हैं! कुछ उतार चढ़ाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति बुलंद रहनी है। विपरीत से विपरीत स्थिति में भी आपकी व्यय व्यवस्था भाग्य से चलती रहेगी।

वर्तमान में आपकी राहु की महादशा में शनि की अंतर्दशा चल रही है जो कि प्रायः कष्टकारक होती है। यह अभी ढाई वर्ष तक रहेगी। पर धनेश लाभेश गुरु अभी गोचर में अनुकूल हुए हैं इस कारण थोड़ी राहत अवश्य मिलेगी। आप निम्न उपाय कर सकते हैं:-

1. ‎दाहिने हाथ की तर्जनी में सफेद पुखराज अथवा उपरत्न की अंगूठी धारण करें एक रत्ती प्रति दस किलो वजन के हिसाब से।

2. ‎दाहिने हाथ की ही मध्यमा में लाजावर्त की अंगूठी पहनें तीन रत्ती प्रति दस किलो वजन के हिसाब से।

3. ‎नित्य आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें एक से अधिक बार तथा सूर्य को अर्घ्य दें।

‎मां भगवती चाहेगी तो शीघ्र ही आपके मार्ग के व्यवधान दूर होंगे।

‎इति शुभम!

bhoutik samasya

Author