नशे की मोहताज नहीं
नम्रता माहेश्वरी, कोलकाता
मुझे गर्व है कि मुझे हुक्का पीना नहीं आता
मेरा स्टेटस किसी हुक्के का मोहताज नहीं है
मुझे गर्व है कि मैंने कभी सिगरेट नहीं पी,
मेरा क्लास किसी धुएं का मोहताज नही है,
गर्व ये भी है कि मेरे मुँह मे लार नहीं भरी रहती,
मेरी जुबान की कीमत किसी मसाले की मोहताज नहीं है,
गर्व ये भी है कि झूमने के लिए नही चाहिए किसी का सहारा ,
कि मेरी मस्ती किसी बॉटल की मोहताज नहीं है,
और गर्व ये भी कि गम भुलाने के लिए नहीं चाहिए कोई प्याला,
कि खुद चट्टान हूँ मैं, मुझे किसी सहारे की दरकार नहीं है,
और गर्व ये भी है कि मशहूर होने के लिए मेरे काम ही काफी है,
विज्ञापन मे चमकती किसी चीज पर मेरा दारोमदार नहीं है।




