Warning: Undefined array key "valid" in /home/u532500264/domains/janmaitri.com/public_html/wp-content/plugins/otw-smart-post-lists/include/otw_components/otw_factory/otw_factory.class.php on line 85
क्या हे खतरनाक ? (8th Edition) – janmaitri

धरती पर जीवन
के लिये

क्या हे खतरनाक ?

ग्रीनहाउस गैसों का धरती पर कितना बुरा प्रभाव पड़ता है। यह अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने विजुअलाइजेशन के माध्यम से दिखाया है। नासा ने इस विजुअलाइजेशन को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नासा ने लिखा है कि इंसानी गतिविधियों से पैदा होने वाली गैसें महासागर में बदलाव ला रही हैं। यह बदलाव धरती पर जीवन के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। नासा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ग्राफिक वीडियो शेयर किया है। नासा ने इसके बारे में विस्तार से बताया है। नासा ने कहा है कि अलग-अलग रंग समुद्र की सतह की धाराओं के औसत तापमान को दर्शाते हैं। अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि लाल, नारंगी और पीला गर्म तापमान को दर्शाते हैं और हरा और नीला ठंडे तापमान को दिखा रहे हैं। नासा ने कैप्शन में लिखा है कि धरती का 70 फीसदी हिस्सा पानी से ढके होने की वजह से समुद्र पृथ्वी पर जीवन और जलवायु संतुलन बनाए रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।

इसके बावजूद मानवीय गतिविधियों से बढ़ती ग्रीनहाउस गैसें महासागर में बदलाव ला रही हैं। नासा के मुताबिक, एजेंसी इस मामले पर ज्यादा जानकारी जुटाने के मिशन पर काम कर रही है। नासा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। नासा की इस चेतावनी पर लोग चिंता जता रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि शानदार डेटा और विजुअलाइजेशन। बहुत बढ़िया ! दूसरे शख्स का कहना है कि जलवायु परिवर्तन एक बड़ी समस्या है, लेकिन कोई देश इसे लेकर गंभीर नहीं है। एक शख्स ने सवाल किया है कि क्या आप समझा सकते हैं कि समुद्र में कैसे बदलाव हो रहा है और हालात खराब होने से पहले हमारे पास कितना समय बचा है।

Author